Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-26

Jamshedpur News: वायरल गीत से चर्चा में आए धूम को मिला प्रशासनिक सहारा, सरकार ने दिए आवास व मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश

Jamshedpur: देशभर में वायरल हुए गीत “कृष का गाना सुनेगा” के जरिए सुर्खियों में आए धूम की दयनीय सामाजिक-आर्थिक स्थिति को देखते हुए डुमरी विधायक टाइगर जयराम महतो एवं झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) ने सरकार का ध्यान इस गंभीर विषय की ओर आकृष्ट कराया।

धूम बहुत गरीब है मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया 

जेएलकेएम द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अवगत कराया गया कि धूम अत्यंत गरीब, असहाय एवं आवासहीन जीवन व्यतीत कर रहे हैं और उन्हें तत्काल मानवीय सहायता की आवश्यकता है। संगठन ने मानवीय आधार पर धूम को सरकारी सहयोग उपलब्ध कराने की मांग की थी।


धूम के जीवन में सुधार लाने की सरकार को पहल 

इस अपील पर त्वरित संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की है। जिले के उपायुक्त ने जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र के उप नगर आयुक्त को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। जारी निर्देशों के अनुसार धूम को सरकारी आवास उपलब्ध कराया जाएगा तथा उनके आवास में बिजली, पेयजल और अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं भी सुनिश्चित की जाएंगी।
प्रशासन की इस संवेदनशील पहल से धूम के जीवन में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद जगी है। 

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !