Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-26

Jharkhand News: शीतलहर के बीच CM हेमंत सोरेन की अपील, सतर्क रहें, सुरक्षित रहें

Jharkhand News: झारखंड में लगातार बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों से सतर्कता बरतने की अपील की है. उन्होंने कहा है कि मौजूदा मौसम में छोटी लापरवाही भी सेहत के लिए खतरा बन सकती है, इसलिए सभी लोग सावधानी के साथ दिनचर्या अपनाएं.

अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह
मुख्यमंत्री ने लोगों से खासतौर पर सुबह और शाम के समय बिना जरूरत यात्रा नहीं करने की अपील की है. ठंड के इस दौर में कोहरा और कम तापमान जोखिम बढ़ा सकता है, इसलिए बाहर निकलते समय अतिरिक्त सतर्कता जरूरी है.

बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान
सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि ठंड का सबसे ज्यादा असर बच्चों और बुजुर्गों पर पड़ता है. ऐसे में उन्हें गर्म कपड़े पहनाएं और खुले में लंबे समय तक रहने से बचाएं.

अलाव और हीटर के सुरक्षित उपयोग पर जोर
मुख्यमंत्री ने अलाव और हीटर के इस्तेमाल में सावधानी बरतने की बात कही है. उन्होंने कमरों में वेंटिलेशन बनाए रखने और आग से जुड़े किसी भी खतरे से बचने की सलाह दी है.

आपात स्थिति में तुरंत संपर्क करें
सीएम ने कहा कि अगर किसी को खांसी, जुकाम, कमजोरी, सांस लेने में परेशानी या भ्रम जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें. आपात स्थिति में 108 एंबुलेंस सेवा 104 स्वास्थ्य हेल्पलाइन या 1800-345-6540 पर संपर्क किया जा सकता है.

सरकार की प्राथमिकता सुरक्षा
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्यवासियों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और स्वास्थ्य सेवाएं हर परिस्थिति में उपलब्ध कराई जा रही हैं.

समय रहते सतर्कता की सलाह जान बचाने में अहम
शीतलहर के दौरान मुख्यमंत्री की यह अपील केवल औपचारिक चेतावनी नहीं बल्कि सार्वजनिक स्वास्थ्य को लेकर सरकार की सक्रिय भूमिका को दर्शाती है. झारखंड जैसे राज्य में जहां बड़ी आबादी ग्रामीण और खुले वातावरण में रहती है, वहां समय रहते सतर्कता की सलाह जान बचाने में अहम साबित हो सकती है. ठंड के मौसम में प्रशासन और आम लोगों की साझा जिम्मेदारी ही नुकसान को कम कर सकती है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !