Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-26

Indian Railways Fare: रेल यात्रियों को बड़ा झटका, आज से लंबी दूरी रेल सफर हुई महंगी, 215 किमी तक राहत

New Delhi: रेल से सफर करने वाले यात्रियों के लिए आज से एक बड़ा बदलाव लागू हो गया है। भारतीय रेलवे ने शुक्रवार, 26 दिसंबर 2025 से ट्रेन किराए में बढ़ोतरी कर दी है। रेलवे द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, बढ़ा हुआ किराया केवल आज से बुक होने वाले टिकटों पर ही लागू होगा, जबकि पहले से आरक्षित टिकटों पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा।
हालांकि यात्रियों को 215 किलोमीटर तक की यात्रा में राहत दी गई है। इस दूरी तक किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है। लेकिन इससे अधिक दूरी तय करने वाले यात्रियों को अब जेब ढीली करनी होगी।

कितना बढ़ा किराया
रेलवे के मुताबिक, अलग-अलग श्रेणियों में किराए में मामूली लेकिन दूरी के हिसाब से प्रभावी बढ़ोतरी की गई है—

दूरी


दूरी के अनुसार बढ़ोतरी

216 से 750 किमी तक : ₹5 की बढ़ोतरी

751 से 1250 किमी तक : ₹10 की बढ़ोतरी

1251 से 1750 किमी तक : ₹15 की बढ़ोतरी

1751 से 2250 किमी तक : ₹20 की बढ़ोतरी


रेल मंत्रालय का कहना है कि किराए में यह संशोधन यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, रखरखाव सुधारने और रेलवे संचालन को और अधिक सुचारु बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

हालांकि, महंगाई के दौर में किराए में इस बढ़ोतरी से आम यात्रियों पर अतिरिक्त बोझ पड़ने की आशंका जताई जा रही है। अब देखना होगा कि रेलवे की यह बढ़ोतरी यात्रियों की सुविधाओं में कितना सुधार ला पाती है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !