Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-26

Jamshedpur News: सोनारी त्रयम्बक महादेव मंदिर परिसर में जरूरतमंदों के बीच 50 कम्बलों का हुआ वितरण

Jamshedpur: त्रयम्बक महादेव मंदिर, सोनारी गांधी रोड परिसर में सामाजिक सरोकार के तहत जरूरतमंदों के बीच कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय द्वारा उपलब्ध कराए गए 50 कम्बलों का वितरण विधायक प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा ने किया।

कार्यक्रम के दौरान मुकुल मिश्रा ने कहा कि ठंड के मौसम में जरूरतमंदों की सहायता करना मानवता का कर्तव्य है। विधायक सरयू राय लगातार समाज के कमजोर वर्गों के लिए सहयोग करते रहे हैं और आगे भी यह सेवा जारी रहेगी।

इस अवसर पर मंदिर समिति के वरिष्ठ सदस्य हरे राम प्रसाद, सुरेश शर्मा, रंजीत प्रसाद, सचिदानन्द सिंह, राजकुमार प्रसाद, मानव तिवारी और सदानंद सिंह उपस्थित थे। वहीं तारा देवी, सुमित्रा देवी, शोभा देवी, डॉली प्रसाद, सुनीता कुमारी, जया देवी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।
कम्बल प्राप्त कर जरूरतमंदों ने विधायक सरयू राय और विधायक प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा के प्रति आभार व्यक्त किया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !