Jharkhand: झारखंड प्रदेश युवा युवा इंटक ने संगठन को और अधिक मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए पूर्वी सिंहभूम जिले में नई नियुक्ति की है। संगठन की ओर से जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार रंजन कुमार को पूर्वी सिंहभूम जिला युवा इंटक का जिला अध्यक्ष (Chairman) नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति 25 दिसंबर 2025 से तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी। नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि रंजन कुमार के संगठनात्मक अनुभव, सक्रियता और युवाओं के प्रति समर्पण को ध्यान में रखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे
पत्र में यह भी अपेक्षा जताई गई है कि रंजन कुमार संगठन की नीतियों एवं विचारधारा के अनुरूप कार्य करते हुए मजदूरों और युवाओं के हित में निरंतर संघर्ष करेंगे तथा जमीनी स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे। संगठन ने विश्वास जताया है कि वह अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे।
उज्ज्वल कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी गई हैं
नियुक्ति पत्र पर झारखंड प्रदेश युवा इंटक के अध्यक्ष सत्याम सिंह के हस्ताक्षर हैं। साथ ही इस नियुक्ति की प्रति झारखंड इंटक के अध्यक्ष राकेश पांडेय को भी भेजी गई है। संगठन की ओर से रंजन कुमार को उनके उज्ज्वल कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी गई हैं।