Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-26

Jamtara Crime New: जामताड़ा में बढ़ा अपराध का कहर, ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े गोलीकांड, मिहिजाम में लाखों की चोरी

Jamtara: जामताड़ा जिले में हाल के दिनों में अपराध की घटनाएं जिस तेजी से बढ़ रही हैं, जिसने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब वह बिना किसी डर के वारदात को अंजाम दे रहे हैं। लगातार हो रही आपराधिक गतिविधियों से आम नागरिकों के साथ-साथ व्यापारियों में भी भय का माहौल बन गया है।

 बालाजी ज्वेलर्स में दिनदहाड़े चोरी 

कुछ दिन पहले जामताड़ा के कायस्थपाड़ा इलाके में स्थित बालाजी ज्वेलर्स में दिनदहाड़े चार हथियारबंद नकाबपोश बदमाश लूट की नीयत से घुस आए। विरोध करने पर अपराधियों ने दुकान मालिक को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद बदमाशों ने इलाके में ताबड़तोड़ फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई।

इस सनसनीखेज वारदात के खिलाफ गुरुवार को जामताड़ा और मिहिजाम के स्वर्ण व्यवसायियों ने सामूहिक रूप से अपने प्रतिष्ठान बंद रखे और पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की। व्यापारियों का कहना था कि लगातार हो रही घटनाओं के कारण वह लोग खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं।

मिहिजाम स्टेशन रोड पर स्थित सिरडी ज्वेलर्स में हुई चोरी 

वहीं, पुलिस अभी इस गोलीकांड की गुत्थी सुलझा भी नहीं पाई थी कि अपराधियों ने एक और बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। शुक्रवार देर रात मिहिजाम स्टेशन रोड पर स्थित सिरडी ज्वेलर्स में अज्ञात चोरों ने दीवार काटकर दुकान में प्रवेश किया।

चोरों ने तिजोरी के ताले तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। बताया जा रहा है कि यह दुकान शिव कुमार प्रसाद की है। इस घटना ने एक बार फिर जिले की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा कर दिया है।  
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !