Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-27

Saraikela Death Body Found: कारकी डीह नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में फैली सनसनी

Saraikela: सरायकेला जिले के चांडिल अनुमंडल के ईचागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कारकी डीह नदी में शनिवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरते हुए मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. नदी में शव देखे जाने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना ईचागढ़ थाना को दी. सूचना मिलते ही ईचागढ़ थाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और नदी से शव को बाहर निकलवाने की प्रक्रिया शुरू की. 

पहचान कराने का प्रयास

फिलहल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस द्वारा आसपास के थाना क्षेत्रों को भी इस संबंध में सूचना भेजी गई है. वहीं स्थानीय लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है. 

छानबीन की जा रही 

प्रारंभिक जांच के दौरान शव से किसी प्रकार का पहचान पत्र या दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है. पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सके. पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और हर बिंदु पर छानबीन की जा रही है.

तुरंत थाना को सूचित करने की अपील 

घटना के बाद नदी किनारे बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई. पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और मृतक से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी होने पर तुरंत थाना को सूचित करने की अपील की है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !