Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-27

Seraikela Big News: रैंकिंग ऑफ पुलिस स्टेशन में चौका थाना देशभर में चौथे स्थान पर, झारखंड का सर्वश्रेष्ठ पुलिस थाना बना

Seraikela Big News: सरायकेला जिले के चौका थाना ने देशभर में अपनी अलग पहचान बना ली है. भारत सरकार के गृह मंत्रालय की ओर से जारी रैंकिंग ऑफ पुलिस स्टेशन 2025 में चौका थाना को पूरे देश में चौथा स्थान मिला है. इसी के साथ यह थाना झारखंड का सबसे बेहतर पुलिस थाना घोषित हुआ है. इस उपलब्धि को राज्य पुलिस के लिए बड़ी सफलता के तौर पर देखा जा रहा है.

देशभर के थानों में चौका की बड़ी छलांग
गृह मंत्रालय हर साल देश के पुलिस थानों के कामकाज का आकलन कर वार्षिक रैंकिंग जारी करता है. इस रैंकिंग की घोषणा डीजीपी और आईजीपी कॉन्फ्रेंस में की जाती है. वर्ष 2025 की सूची में चौका थाना ने देश के 18 हजार से ज्यादा थानों को पीछे छोड़ते हुए चौथा स्थान हासिल किया है. टॉप 10 थानों में शामिल होना अपने आप में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है.

कैसे हुआ थानों का मूल्यांकन
इस रैंकिंग के लिए एक स्वतंत्र एजेंसी के माध्यम से ग्राउंड सर्वे किया गया. सर्वे के दौरान अपराध नियंत्रण की स्थिति, रिकॉर्ड और डेटाबेस का रखरखाव, सामाजिक संवेदनशीलता, बुनियादी ढांचा, तकनीक का इस्तेमाल और आम लोगों के प्रति पुलिस का व्यवहार जैसे बिंदुओं पर गहन जांच की गई. इन सभी पैमानों पर चौका थाना का प्रदर्शन बेहतर पाया गया.

झारखंड के लिए सम्मान की बात
राष्ट्रीय स्तर पर चौथा स्थान मिलने के साथ ही चौका थाना को झारखंड का सर्वश्रेष्ठ थाना घोषित किया गया है. इससे न केवल सरायकेला जिले बल्कि पूरे राज्य की पुलिस व्यवस्था को एक सकारात्मक पहचान मिली है. यह उपलब्धि पुलिसकर्मियों के कार्यशैली और उनके प्रयासों को दर्शाती है.

पुलिसिंग में पारदर्शिता, तकनीक और जनसरोकार को प्राथमिकता
चौका थाना की यह रैंकिंग बताती है कि यदि पुलिसिंग में पारदर्शिता, तकनीक और जनसरोकार को प्राथमिकता दी जाए तो राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान बनाई जा सकती है. यह उपलब्धि अन्य थानों के लिए भी एक उदाहरण है कि बेहतर कामकाज और जनता से जुड़ाव के जरिए भरोसा और सम्मान दोनों हासिल किए जा सकते हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !