Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-27

Saraikela News: कपाली में दो दिनों से लापता किशोर का शव बरामद, हत्या की आशंका, आठवीं कक्षा का था छात्र

Saraikela: कपाली नगर परिषद अंतर्गत ताज़ नगर वार्ड संख्या 13 में शनिवार को एक बहुत दर्दनाक घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को गहरे सदमे में डाल दिया। बीते दो दिनों से लापता 14 वर्षीय छात्र का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान एमडी समीर के रूप में हुई है, जो बावनगोड़ा स्थित कबीरिया स्कूल में आठवीं कक्षा का छात्र था।

पुलिस के कार्यप्रणाली पर सवाल 

जानकारी के अनुसार समीर 25 दिसंबर को अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने अगले दिन थाने में इसकी सूचना दी थी, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ 

जब शनिवार को किशोर का शव मिलने की खबर फैली, तो परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घर में मातम पसरा हुआ है। मां सदमे की हालत में हैं और पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतक के पिता ने गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि उनके परिवार की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। उन्होंने बताया कि वह मेहनत-मजदूरी कर अपने बेटे की पढ़ाई का खर्च उठा रहे थे और उसके उज्ज्वल भविष्य के सपने देख रहे थे, जो अब टूट चुके हैं। उन्होंने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।

लोगों ने पुलिस की भूमिका पर उठाए सवाल

इस घटना के बाद से इलाके में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि गुमशुदगी की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय होती, तो जरूर बच्चे की जान बचाई जा सकती थी। लोगों ने पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

फिलहाल मामले की जांच शुरू 

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शव किन हालात में मिला, मौत किन कारणों से हुई और यह हत्या है या कोई अन्य साजिश, इन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों पर स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।

यह हृदयविदारक घटना एक बार फिर कानून-व्यवस्था और पुलिस की तत्परता पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !