Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-27

Chaibasa News: चाईबासा जिले में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र निबंधन हेतु प्रचार-प्रसार के लिए 6 जागरूकता वाहन रवाना

Chaibasa: चाईबासा जिले में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र निबंधन हेतु प्रचार-प्रसार एवं आम नागरिकों के बीच जागरूकता लाने के उद्देश्य से उपायुक्त चन्दन कुमार ने 6 जन्म-मृत्यु निबंधन जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

जागरूकता वाहन के माध्यम से अगले पाँच दिनों तक जिले के विभिन्न प्रखण्डों एवं सुदूरवर्ती क्षेत्रों में जाकर जन्म-मृत्यु निबंधन से संबंधित विषय पर व्यापक प्रचार प्रसार एवं आम नागरिकों को सबंधित विषय पर जागरूक करने का कार्य किया जाएगा। 

इस पहल का उद्देश्य जन्म-मृत्यु के शत् प्रतिशत् निबंधन के लक्ष्य को प्राप्त करना है, जिससे लोगों को अपने अधिकारों के बारे में जानकारी मिल सके और वे अपने जीवन में इसका लाभ उठा सकें।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !