Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-27

Dhanbad Fire Incident: सरायढेला के न्यू बैंक कॉलोनी में कचरा गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Dhanbad: सरायढेला थाना क्षेत्र के न्यू बैंक कॉलोनी में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कचरा संग्रहण केंद्र में अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में गोदाम से उठती लपटें दूर तक दिखाई देने लगीं, जिससे आसपास रहने वाले लोग घबरा गए।

मकानों और दुकानों को बड़ा नुकसान होने से बचाया 

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया और अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश भी की। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर रवाना हुई, लेकिन संकरी सड़क होने के कारण दमकल वाहन को घटनास्थल तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। बाद में एक वाहन किसी तरह मौके तक पहुंचा और काफी प्रयास के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया। समय रहते आग बुझ जाने से आसपास के मकानों और दुकानों को बड़ा नुकसान होने से बचा लिया गया।

गोदाम संचालक सूरज कुमार ने बताया कि उन्हें आग लगने की सूचना पड़ोसियों के फोन के माध्यम से मिली। जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि पूरा गोदाम आग की चपेट में था। उन्होंने बताया कि घटना के समय गोदाम बंद था।

गोदाम के भीतर रखा सारा सामान जलकर खाक 

इस आगजनी में गोदाम के भीतर रखा सारा सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया, जिससे उन्हें लाखों रुपये की आर्थिक क्षति हुई है। सूरज कुमार ने बताया कि वह  पिछले करीब 15 वर्षों से इस स्थान पर कचरा गोदाम का संचालन कर रहे हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !