Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-28

Deoghar News: भगवान शिव के दर्शन करने बैद्यनाथ धाम पहुंचेंगे हजारों श्रद्धालु, सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह अलर्ट मोड पर

Deoghar: नए साल 2026 की पहली सुबह पर हजारों श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ धाम में भगवान शिव के दर्शन करने पहुंचेंगे। आस्था रखने वाले लोग इस अवसर पर भगवान के चरणों में शीश नवाना अपनी परंपरा मानते हैं।

विशेष निगरानी रखी जाएगी

जिला प्रशासन और मंदिर प्रबंधन ने नए साल के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह अलर्ट मोड में रखा है। अनुमान है कि 1 जनवरी को श्रद्धालुओं की संख्या सामान्य दिनों से कई गुना अधिक होगी। भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा के लिए मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में सैकड़ों पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार के निर्देश पर 37 संवेदनशील प्वाइंट चिन्हित किए गए हैं, जहां विशेष निगरानी रखी जाएगी।

श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड

मंदिर थाना प्रभारी रवि ठाकुर ने बताया कि 1 जनवरी को VIP कूपन की बिक्री बंद रहेगी और शीघ्र दर्शन कूपन भी उस दिन मान्य नहीं होंगे। मंदिर के पंडा बताते हैं कि इस साल नए साल का आगमन शुभ योग में हो रहा है, जिससे श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड संख्या जुट सकती है। 

राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण साबित

लोग अपने और परिवार की सुरक्षा, सुख-समृद्धि और देश की तरक्की की कामना लेकर बाबा धाम पहुंचेंगे। पंडाओं के अनुसार यह वर्ष भारत के लिए आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !