Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-28

International News: चांदी रखने वालों की होगी चांदी, 1 जनवरी से चीन चांदी का निर्यात रोकेगी, दामों में भारी उछाल के संकेत

International News: दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में शामिल और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने हाल ही में चीन के एक अहम फैसले को लेकर गंभीर चिंता जताई है। चीन ने घोषणा की है कि 1 जनवरी 2026 से चांदी (Silver) के निर्यात के लिए सरकारी लाइसेंस अनिवार्य होगा। यानी अब बिना सरकार की अनुमति के चीन से चांदी बाहर नहीं भेजी जा सकेगी।

एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर इससे जुड़े एक पोस्ट को रीट्वीट करते हुए लिखा कि यह फैसला “अच्छा संकेत नहीं है”, क्योंकि चांदी कई महत्वपूर्ण औद्योगिक और तकनीकी प्रक्रियाओं के लिए बहुत जरूरी धातु है।

विशेषज्ञों के अनुसार चीन का यह कदम वैश्विक सप्लाई चेन को प्रभावित कर सकता है, खासकर ऐसे समय में जब चांदी की कीमतें पहले ही तेज़ी से बढ़ रही हैं और बाजार में इसकी उपलब्धता को लेकर चिंता बनी हुई है।

चांदी का उपयोग इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EVs), सोलर पैनल, इलेक्ट्रॉनिक्स और हाई-टेक इंडस्ट्री में तेजी से बढ़ रहा है। माना जा रहा है कि चीन भविष्य में चांदी का अधिक उपयोग एडवांस्ड बैटरी टेक्नोलॉजी और घरेलू उद्योगों के लिए करना चाहता है, इसलिए वह इसके निर्यात पर नियंत्रण बढ़ा रहा है।

इस फैसले का असर यह हो सकता है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी और महंगी हो जाए, जिससे निवेशकों और उद्योगों दोनों पर प्रभाव पड़े। हालांकि, अभी यह देखना बाकी है कि चीन इस नीति को किस हद तक सख्ती से लागू करता है और अन्य देश इसके जवाब में क्या कदम उठाते हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !