Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-28

Maxi Fair 2026: मैक्सी फेयर 17 से, मोहित चौहान बिखेरेंगे सुरों का जादू

Jamshedpur: एक्सएलआरआई में 46वें मैक्सी फेयर का आयोजन 17 और 18 जनवरी 2026 को किया जाएगा। दो दिवसीय इस आयोजन का संचालन मार्केटिंग एसोसिएशन ऑफ एक्सएलआरआई की ओर से किया जा रहा है।
मैक्सी फेयर एक्सएलआरआई का पारंपरिक रिसर्च मेला है, जिसके माध्यम से खेल और गतिविधियों के जरिए शहरवासियों की सोच और व्यवहार पर रिसर्च की जाती है। इस बार 18 जनवरी की शाम बॉलीवुड गायक मोहित चौहान अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को झुमाएंगे।

मोहित चौहान हिंदी फिल्मों के चर्चित पार्श्व गायक हैं और सिल्क रूट बैंड के सदस्य रह चुके हैं। उन्हें सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्व गायक के लिए दो फिल्मफेयर पुरस्कार, महाराष्ट्र राज्य फिल्म पुरस्कार और तीन जी सिने पुरस्कार मिल चुके हैं। उन्होंने विभिन्न भाषाओं की फिल्मों और एल्बमों के लिए कई लोकप्रिय गीत गाए हैं।

मैक्सी फेयर में इस बार भी अलग अलग कंपनियों के लिए सर्वे सैंपलिंग की जाएगी। साथ ही मनोरंजन और प्रतियोगिताओं का विशेष आयोजन होगा। बच्चों के लिए फैन्सी ड्रेस और डांस प्रतियोगिता रखी गई है, जबकि बड़ों के लिए जमशेदपुर फेवरेट फैमिली, मिस एंड मिस्टर जमशेदपुर और मास्टरशेफ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को ब्यूटी हैम्पर्स, वाशिंग मशीन, टेलीविजन जैसे पुरस्कार दिए जाएंगे।

35 से अधिक फूड स्टॉल लगाए जाएंगे

मेले में बॉक्स क्रिकेट, वाटर जॉबिंग, बाउंसी कैसल सहित कई खेल और सवारी भी उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा 35 से अधिक फूड स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां लोग विभिन्न व्यंजनों का स्वाद ले सकेंगे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !