Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-28

President Arriving Jamshedpur: दूसरी बार संताली राइटर्स सम्मेलन में आ रहीं राष्ट्रपति, वायु सेना के तीन हेलीकॉप्टर पहुंचे, किया पूर्वाभ्यास

Jamshedpur: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ऑल इंडिया संताली राइटर्स एसोसिएशन के सम्मेलन में दूसरी बार भाग लेने आ रही हैं। राष्ट्रपति बनने के बाद इससे पहले वह 20 नवंबर 2023 को ओडिशा मयूरभंज जिले के बारीपदा में आयोजित सम्मेलन में शामिल हुई थीं। इससे पहले राज्यपाल रहते हुए वह तीन बार इस सम्मेलन में भाग ले चुकी हैं। राष्ट्रपति बनने के बाद दूसरी बार वह 29 दिसंबर को जमशेदपुर में आयोजित सम्मेलन में शामिल होंगी। यह राष्ट्रपति बनने के बाद उनका पहला जमशेदपुर दौरा होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 29 दिसंबर को जमशेदपुर पहुंचेंगी।

असेका की लाइफटाइम सदस्य हैं राष्ट्रपति


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आदिवासी सोशियो एजुकेशनल एंड कल्चरल एसोसिएशन की लाइफटाइम सदस्य हैं। ओडिशा में सक्रिय राजनीति के समय से ही उनका जुड़ाव इस संस्था से रहा है। विधायक, मंत्री, राज्यपाल और राष्ट्रपति बनने के बाद भी वह संस्था से जुड़ी रहीं और ओलचिकी लिपि व संताली भाषा के विकास के लिए सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। हाल ही में उनके प्रयास से भारतीय संविधान का संताली भाषा में अनुवाद कर प्रकाशन किया गया है।

दिशोम जाहेर में एक हजार प्रतिनिधि को ही प्रवेश

राष्ट्रपति के करनडीह दिशोम जाहेर में आयोजित कार्यक्रम में सिर्फ पास धारकों को ही प्रवेश मिलेगा। पास के लिए आधार कार्ड के साथ ऑनलाइन और ऑफ लाइन तरीके से आवेदन किया गया है।

उसमें आधार कार्ड की फोटो कॉपी भी संलग्न है। पास जिला प्रशासन जारी करेगा, जिस पर उसका मुहर लगा रहेगा। रविवार को दिशोम जाहरे परिसर से पास वितरण किये जाने की संभावना है। इस प्रकार राष्ट्रपति के कार्यक्रम में किसी अन्य वीवीआई की तरह प्रवेश नहीं हो सकेगा। दरअसल बेहद कड़ी जांच पड़ताल से गुजरकर ही लोगों को कार्यक्रम में प्रवेश मिलेगा। और जो भी उनकी सेवा में रहेगा या फिर आसपास भी फटकेगा, सभी की पृष्ठभूमि की जांच हो रही है। भोजन जिस होटल ताज विवांता से बनकर आएगा वहां के लोग भी इस दायरे में हैं।

राष्ट्रपति के सुरक्षा गार्ड पहुंचे, शुरू की जांच पड़ताल 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा में लगने वाले राज्य पुलिस के अधिकारी जमशेदपुर पहुंच चुके हैं। इन्होंने जमशेदपुर पहुंचने ही उपायुक्त एसएसपी और अन्य अधिकारियों से बातचीत की और उन्हें जरूरी प्रोटोकॉल के संबंध में बताया।

इसके अलावा कार्यकम स्थल पर भी गये और वहां की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। रविवार को राष्ट्रपति के निजी सुरक्षा में लगे सेना के अधिकारी व जवान पहुंचेंगे। राष्ट्रपति एक दिवसीय दौरे पर 29 दिसंबर की सुबह जमशेदपुर पहुंचने वाली हैं। वे संथाली भाषा की ओल चिकी लिपि के शताब्दी वर्ष समारोह में और एनआईटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

राष्ट्रपति के साथ ही आएंगे राज्यपाल व सीएम

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 29 दिसंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ ही हेलीकॉप्टर से जमशेदपुर आएंगे। दोनों राष्ट्रपति के साथ करनडीह दिशोम जाहेर में आयोजित ओल चिकी लिपि के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तो रांची लौट जाएंगे, जबकि राज्यपाल राष्ट्रपति के साथ एनआईटी के दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगे।

वायु सेना के तीन हेलीकॉप्टर आज सुबह जमशेदपुर पहुंचे। इसका नेतृत्व विंग कमांडर कर रहे थे। तीनों चॉपर ने सोनारी एयरपोर्ट पर उड़ने और उतरने का अभ्यास किया। इस दौरान उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, सीनियर एसपी पीयूष पांडे, सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, एडीएम विधि व्यवस्था भगीरथ प्रसाद और एसडीएम धालभूम चंद्रजीत सिंह, टाटा स्टील एवियशन डिपार्टमेंट के अफसर सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। वायु सेना अधिकारी, पायलट और अधिकारियों के बीच करीब एक घंटे बैठक एयरपोर्ट पर हुई।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !