Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-28

Saraikela News: चांडिल एनएच-33 पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से रांची निवासी बाइक सवार युवक की मौत

Saraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना घटी, जिसमें रांची निवासी एक युवक की जान चली गई। एनएच-33 पर घोड़लीली गांव के समीप तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचल दिया।

मृतक की पहचान रांची के नामकुम स्थित श्रीनगर कॉलोनी निवासी 38 वर्षीय पुनीत कांगड़ के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पुनीत जमशेदपुर से रांची लौट रहे थे। वह नामकुम के एक निजी विद्यालय में कार्यरत थे और मानगो के जवाहरनगर रोड नंबर-6 में अपने रिश्तेदार के यहां आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने आए थे। परिवार के साथ कार से जमशेदपुर पहुंचे पुनीत, कार्यक्रम समाप्त होने के बाद अकेले बाइक से रांची के लिए रवाना हुए थे।

रात के समय जैसे ही वह घोड़लीली के पास एनएच-33 पर पहुंचे, पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पुनीत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना देख आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल चांडिल थाना पुलिस को सूचना दी और घायल को संभालने का प्रयास किया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस के जरिए पुनीत को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में मातम छा गया। देर रात परिवार के सदस्य अस्पताल पहुंचे और शव की पहचान की।

बताया जा रहा है कि पुनीत अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके निधन से पत्नी और छोटे बच्चे पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

फिलहाल चांडिल थाना पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी हुई है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !