Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-28

Sidhgora Police: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में मारपीट और फायरिंग मामला: दो अलग-अलग कांड दर्ज, पिस्टल व कारतूस बरामद

Sidhgora: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में 10 दिसंबर 2025 की शाम हुई मारपीट और फायरिंग की गंभीर घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी धाराओं में दो अलग-अलग कांड दर्ज किए हैं। मामले में अब तक कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
घटना का विवरण

पुलिस के अनुसार, 10 दिसंबर 2025 को शाम करीब 5:30 बजे बाबूडीह थाना अंतर्गत सिदगोड़ा क्षेत्र में राज शर्मा, सोनू शर्मा, मनोज शर्मा एवं अन्य अज्ञात लोगों द्वारा श्याम महालन्द मुखी और उनकी पत्नी के साथ मारपीट की गई। मारपीट के दौरान श्याम महालन्द मुखी, उनकी पत्नी मंजू महालन्द मुखी तथा गुरुवारी मुखी को पत्थर से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।
घटना के बाद भागने के क्रम में स्थानीय लोगों के बीच घिरने पर राज शर्मा के मित्र विक्रांत नामता द्वारा पिस्टल से हवाई फायरिंग किए जाने की भी सूचना है।

कानूनी कार्रवाई

इस संबंध में सिदगोड़ा थाना कांड संख्या 173/2025 (दिनांक 11.12.2025) दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं एवं आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने इस कांड में राज शर्मा, मनोज शर्मा और विकास भुइयां उर्फ तेल को 11 दिसंबर 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी।

निशानदेही पर बरामदगी, दूसरा कांड दर्ज

छापेमारी के क्रम में 27/28 दिसंबर 2025 की रात सोनू शर्मा और विक्रांत नामता को गिरफ्तार किया गया। विक्रांत नामता की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
बरामद हथियार के आधार पर सिदगोड़ा थाना कांड संख्या 185/2025 (दिनांक 28.12.2025) आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-B)a/26 के तहत दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी

विक्रांत नामता (उम्र लगभग 25 वर्ष)
सोनू शर्मा

पुलिस टीम

इस कार्रवाई में सिदगोड़ा थाना के थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ सशस्त्र बल शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !