Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-28

Adityapur News: आदित्यपुर में राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

Adityapur News: 29 दिसंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारी जोरों पर है। आदित्यपुर ब्रिज से आकाशवाणी चौक तक कड़ी सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। 



इस दौरान आकाशवाणी चौक से लेकर एनआईटी कॉलेज तक बांस बलियों से बैरिकेडिंग कर व्हाइट पर्दों से कई स्थानों को ढक दिया गया है। कार्यक्रम स्थल पर मॉक ड्रिल भी किया गया है और नो एंट्री को लेकर जिला कार्यालय से आदेश भी जारी किया गया है। 


कांड्रा टोल से लेकर आदित्यपुर ब्रिज एवं आकाशवाणी चौक से एनआईटी मुख्य द्वार तक नो एंट्री लगाई गई है। सुरक्षा में किसी भी तरह के अनहोनी न हो, इसको लेकर जिले के एसपी मुकेश कुमार लुणायत सभी बिंदुओं पर सुरक्षा को लेकर ध्यान दे रहे हैं। 

पुलिस अधीक्षक ने आम नागरिकों से अपील की है कि जिला प्रशासन द्वारा जो रूट निर्धारित की गई है, उस निर्धारित रूट का पालन करें। उन्होंने कहा कि आदित्यपुर से आकाशवाणी चौक, आकाशवाणी चौक से एनआईटी मुख्य गेट एवं आकाशवाणी चौक से लेकर कांड्रा चौक तक कम वाहन का उपयोग करें, जिससे यातायात में किसी तरह की परेशानी न हो।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !