Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-28

BREAKING: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड पहुंचीं, 30 दिसंबर तक जमशेदपुर और गुमला में होंगी कार्यक्रमों में शामिल

BREAKING: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रविवार की शाम बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचीं. यहां झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने उनका स्वागत किया. औपचारिक अगवानी के बाद राष्ट्रपति लोक भवन के लिए रवाना हुईं.


लोक भवन में विश्राम

एयरपोर्ट से सीधे राष्ट्रपति लोक भवन पहुंचीं. यहां वे रात्रि विश्राम करेंगी. राष्ट्रपति के आगमन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियां पहले से पूरी कर ली गई थीं.

30 दिसंबर तक झारखंड प्रवास
आधिकारिक जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 दिसंबर तक झारखंड दौरे पर रहेंगी. इस दौरान वे राज्य के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगी.

जमशेदपुर और गुमला में कार्यक्रम
राष्ट्रपति अपने झारखंड प्रवास के दौरान जमशेदपुर और गुमला में आयोजित कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगी. इन कार्यक्रमों को लेकर संबंधित जिलों में प्रशासनिक गतिविधियां तेज हैं.

सुरक्षा व्यवस्था सख्त
राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए रांची सहित अन्य जिलों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और हर स्तर पर निगरानी की जा रही है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !