Adityapur News: सोमवार, 29 दिसंबर 2025 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जिला अंतर्गत NIT जमशेदपुर आदित्यपुर में प्रस्तावित आगमन कार्यक्रम की तैयारियों के क्रम में सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन के दृष्टिगत निम्नलिखित मार्गों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं.
NIT से NIT मोड़ मार्ग पर नियंत्रण
दिनांक 29 दिसंबर 2025 को अपराह्न 12:00 बजे से NIT से NIT मोड़ की ओर जाने वाले मार्ग का प्रयोग यथासंभव कम से कम करने का निर्देश दिया गया है.
शेर ए पंजाब से आकाशवाणी चौक मार्ग
अपराह्न 1:00 बजे से शेर ए पंजाब से आकाशवाणी चौक की ओर जाने वाले मार्ग का भी न्यूनतम उपयोग करने का अनुरोध किया गया है.
NIT से RIT जाने वाले मार्ग पर निर्देश
NIT से RIT की ओर जाने वाले मार्ग का भी यथासंभव कम प्रयोग करने को कहा गया है ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे.
आदित्यपुर से जमशेदपुर जाने का वैकल्पिक रास्ता
आदित्यपुर से जमशेदपुर की ओर जाने वाले वाहनों को आदित्यपुर टॉल ब्रिज मार्ग के प्रयोग का निर्देश दिया गया है.
कार्यक्रम के बाद रूट लाइन नियंत्रित
राष्ट्रपति के आगमन कार्यक्रम के पश्चात सुरक्षा कारणों से सभी निर्धारित रूट लाइन को अस्थायी रूप से नियंत्रित या बंद किया जाएगा.
आम लोगों से सहयोग की अपील
जिला प्रशासन ने आम जनमानस से अपील की है कि निर्धारित समयावधि में अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और निर्देशित या वैकल्पिक मार्गों का ही प्रयोग कर प्रशासन को सहयोग प्रदान करें.