Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-28

Jharkhand News: हजारीबाग की बेटी का कमाल, नंदनी कुमारी का झारखंड अंडर-15 महिला क्रिकेट टीम में चयन

Jharkhand: बीसीसीआई द्वारा आयोजित अंडर-15 महिला वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट में हजारीबाग जिले के बरही प्रखंड अंतर्गत करसो की होनहार बेटी नंदनी कुमारी का चयन झारखंड अंडर-15 महिला क्रिकेट टीम में हुआ है। 


नंदनी कुमारी पिता धीरेंद्रराणा आगामी 2 जनवरी से 10 जनवरी तक आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में आयोजित इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी। नंदनी कुमारी बरही स्पोर्ट्स एसोसिएशन में नियमित रूप से अभ्यास करती हैं और विकेटकीपर के साथ अच्छी बल्लेबाज है।
 
उनकी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का ही परिणाम है कि उन्होंने राज्य स्तरीय टीम में अपनी जगह बनाई। नंदनी की इस उपलब्धि से बरही सहित पूरे हजारीबाग जिले में हर्ष का माहौल है। 

बरहीवासियों ने नंदनी कुमारी को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। लोगों ने विश्वास जताया है कि नंदनी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से हजारीबाग और झारखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !