Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-28

Jamshedpur News: गालूडीह के कालीमाटी गांव से सफेद विंगर गाड़ी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Jamshedpur: गालूडीह थाना क्षेत्र के कालीमाटी गांव से एक सफेद रंग की विंगर गाड़ी चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। वाहन मालिक असीम दत्ता ने इस संबंध में रविवार सुबह गालूडीह थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार असीम दत्ता ने शनिवार की रात रोज की तरह अपनी विंगर गाड़ी घर के बाहर खड़ी की थी। उन्हें किसी प्रकार की अनहोनी की आशंका नहीं थी, लेकिन रविवार सुबह जब वह उठे तो देखा कि घर के बाहर खड़ी उनकी गाड़ी गायब है। इसके बाद उन्होंने आसपास खोजबीन की, लेकिन वाहन का कोई सुराग नहीं मिल सका।

असीम दत्ता ने बताया कि शनिवार को ही उन्होंने गाड़ी की सर्विसिंग कराई थी और पेट्रोल पंप से फुल टंकी डीजल भी भरवाया था। वाहन पूरी तरह सही स्थिति में था। चोरी की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें रात करीब 2 बजे एक मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध व्यक्ति आते-जाते दिखाई दे रहा है।

सीसीटीवी फुटेज में कुछ देर बाद विंगर गाड़ी की लाइट जलती हुई नजर आती है, जिसके बाद चोर वाहन को लेकर पुराने रेलवे फाटक की दिशा में फरार हो जाता है। फुटेज के आधार पर पुलिस संदिग्ध की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

असीम दत्ता ने थाना में आवेदन देकर गाड़ी की जल्द से जल्द बरामदगी की मांग की है। वहीं गालूडीह थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास के इलाकों में पूछताछ के साथ-साथ अन्य सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !