Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-29

President Arrives  Jamshedpur: राष्ट्रपति का जमशेदपुर आगमन, छावनी में तब्दील हुआ शहर, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Jamshedpur: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था के सभी इंतज़ाम पूरे कर लिए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है, जबकि कार्यक्रम स्थल पर स्पेशल फोर्सेज को तैनात किया गया है। सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है वहीं दूसरी और महामहिम सोनारी एयरपोर्ट से अपने कार्य स्थल पर 22 मिनट का दूरी तय करके वहां पहुंचेगी।

अनुमति दी जा रही 

करनडीह में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर डेलीगेट्स का आवागमन शुरू हो चुका है। कार्यक्रम स्थल में प्रवेश से पहले सभी लोगों की सघन जांच की जा रही है। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही लोगों को भीतर प्रवेश की अनुमति दी जा रही है।

राष्ट्रपति के काफिले की सुचारू आवाजाही और सुरक्षा को ध्यान

राष्ट्रपति के काफिले की सुचारू आवाजाही और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सोनारी एयरपोर्ट से लेकर अरांडी कार्यक्रम स्थल तक सार्वजनिक वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है। यातायात व्यवस्था को लेकर वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की गई है, ताकि आमजन को असुविधा न हो।

शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की तैयारियां

प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं और कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !