Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-29

Pm Modi Mann Ki Baat: PM की मन की बात को भाजपा प्रदेश कार्यालय में बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सुना

Ranchi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम “मन की बात” के वर्ष 2025 के अंतिम प्रसारण का भाजपा प्रदेश कार्यालय में सामूहिक रूप से श्रवण किया गया। झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा ने झारखंड भाजपा प्रदेश कार्यालय में मन की बात का श्रवण किया।इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।


प्रदेश पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे


कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा एवं दीपक प्रकाश, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, विधायक शशिभूषण मेहता, पूर्व विधायक अनंत ओझा सहित अनेक प्रदेश पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नई ऊर्जा एवं दिशा प्रदान की

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने संबोधन में राष्ट्रनिर्माण, जनसेवा, सामाजिक सहभागिता तथा ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने हेतु निरंतर प्रयासों पर बल दिया। उनके प्रेरणादायी विचारों ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को समाज के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने की नई ऊर्जा एवं दिशा प्रदान की।

इस अवसर पर नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा उनके संदेशों को आत्मसात कर संगठनात्मक एवं सामाजिक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !