Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-29

Ranchi News: नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा 5-7 जनवरी तक धरना देगी, राज्यपाल को सौंपा जाएगा ज्ञापन

Ranchi: झारखंड प्रदेश भाजपा ने नगर निकाय चुनाव को दलीय आधार पर और ईवीएम के माध्यम से कराने की मांग को लेकर 5 से 7 जनवरी तक विभिन्न नगर निकायों में धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। इसके बाद राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा। यह निर्णय रविवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक में लिया गया।


भाजपा कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक में लिया गया

बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि वर्तमान हेमंत सरकार की मंशा निकाय चुनाव कराने की नहीं है, इसलिए लगातार बहाने बनाकर चुनाव टालने का प्रयास किया जा रहा है।

शीघ्र चुनाव कराने की मांग की

 उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव नहीं होने से जनता की बुनियादी व रोजमर्रा की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है, और निकायों में अफसरशाही हावी है। प्रदेश भाजपा ने राज्य के 49 नगर निकायों (22 नगर पंचायत, 18 नगर परिषद, 9 नगर निगम) में शीघ्र चुनाव कराने की मांग की।

राम के नाम से उन्हें आपत्ति

प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद आदित्य साहू ने कहा कि भाजपा जी राम जी के समर्थन में अभियान चलाएगी। उन्होंने कांग्रेस पार्टी द्वारा जी राम जी कानून का विरोध करना दुर्भाग्यपूर्ण और तुष्टीकरण की राजनीति से प्रेरित बताया। साहू ने कहा कि कांग्रेस ने अपने 60 साल के शासन में हजारों योजनाओं के नाम बदले, एक परिवार के नाम को महिमा मंडित किया, लेकिन आज राम के नाम से उन्हें आपत्ति है।

बैठक में सांसद दीपक प्रकाश, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, भानु प्रताप शाही, प्रदेश महामंत्री एवं सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा, महामंत्री मनोज कुमार सिंह, विधायक अमर कुमार बाउरी, पूर्व विधायक अनंत कुमार ओझा, वरिष्ठ नेता शैलेंद्र सिंह और राज सिन्हा समेत कई नेता उपस्थित थे।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !