Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-29

Jamshedpur Traffic Alert: जमशेदपुर में नए साल पर ट्रैफिक अलर्ट, 31 दिसंबर और 1 जनवरी को बड़ी गाड़ियों का प्रवेश बंद

Jamshedpur: नये साल के जश्न को सुरक्षित और सुचारु बनाने के उद्देश्य से जमशेदपुर में 31 दिसंबर और 1 जनवरी को नो एंट्री लागू की गई है। इस संबंध में उपायुक्त (डीसी) कर्ण सत्यार्थी, वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पियुष पांडेय और ट्रैफिक डीएसपी नीरज कुमार द्वारा संयुक्त रूप से आदेश जारी किया गया है।

कब-कब वर्जित है गाड़ियों का परिचालन 

जारी आदेश के अनुसार 31 दिसंबर को शाम 5 बजे से रात 2 बजे तक शहर में सभी प्रकार के भारी वाहनों के परिचालन पर पूरी तरह से रोक रहेगी। वहीं 1 जनवरी को सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक नो एंट्री रहेगी। इस दौरान बसों को छोड़कर ट्रक, हाइवा और अन्य बड़ी मालवाहक गाड़ियों के शहर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

प्रशासन का कहना है कि नये साल के मौके पर शहर में लोगों की आवाजाही और उत्साह काफी बढ़ जाता है। ऐसे में यातायात व्यवस्था को नियंत्रित रखने, जाम की स्थिति से बचने और किसी भी प्रकार की दुर्घटना की आशंका को कम करने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

आम जनता से अपील 

प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वह निर्धारित नियमों का पालन करें और यातायात पुलिस का सहयोग करें, ताकि सभी लोग नये साल का स्वागत सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल में कर सकें।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !