Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-29

Jamshedpur News: जमशेदपुर में शीतलहर के बीच विधायक पूर्णिमा साहू ने जरूरतमंदों के बीच सैकड़ों कंबल का किया वितरण

Jamshedpur: जमशेदपुर में बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की विधायक पूर्णिमा साहू लगातार जरूरतमंदों के बीच सहायता पहुंचाने में जुटी हुई हैं। इसी कड़ी में सोमवार को उन्होंने गोलमुरी मंडल के बजरंगनगर तथा सीतारामडेरा मंडल अंतर्गत भुइयांडीह बाबूघाट के पास सैकड़ों जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए।

कंबल वितरण से पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा संबंधित क्षेत्रों में घर-घर जाकर जरूरतमंद परिवारों की पहचान की गई। चयनित लोगों को कूपन प्रदान कर उन्हें निर्धारित स्थल पर आमंत्रित किया गया, जहां विधायक पूर्णिमा साहू ने स्वयं उपस्थित होकर सभी को सम्मानपूर्वक कंबल भेंट किए।

इस दौरान विधायक ने क्षेत्रवासियों से संवाद कर उनकी समस्याओं और जरूरतों की जानकारी ली तथा जल्द समाधान का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि भीषण ठंड में गरीब और जरूरतमंदों की सहायता करना समाज के प्रति हमारा दायित्व है। ठंड से बचाव के उद्देश्य से यह सेवा अभियान लगातार जारी रहेगा।

विधायक पूर्णिमा साहू ने उम्मीद जताई कि वितरित किए गए कंबल जरूरतमंदों को लंबे समय तक राहत प्रदान करेंगे। साथ ही उन्होंने लोगों से सर्द मौसम में सतर्क रहने की अपील की और बताया कि आगे भी कंबल वितरण का कार्यक्रम निरंतर चलता रहेगा। भाजपा कार्यकर्ता लगातार ऐसे जरूरतमंद लोगों की पहचान कर सेवा कार्य करते रहेंगे।


कार्यक्रम में मौजूदा लोगों के नाम 

कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, भाजपा गोलमुरी मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय, सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह सहित खेमलाल चौधरी, सागर राय, शैलेश गुप्ता, धीरज पासवान, रमेश नाग, अशोक सामंत, मिथिलेश साव, अमिश अग्रवाल, हरेराम यादव, लक्ष्मण बेहरा, प्रदीप बोडाल, श्रीनिवास ठाकुर, मोहम्मद नौशाद, रवीन्द्र घोष, भरत बेहरा, विपिन सिंह समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !