Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-29

Jamshedpur News: गुरु की गोद में नए साल का स्वागत, साकची में 30 दिसंबर से सजेगा दो दिवसीय महान कीर्तन दरबार

Jamshedpur: सिख पंथ के दसवें गुरु, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के 359वें प्रकाशोत्सव को समर्पित दो दिवसीय महान कीर्तन दरबार का भव्य आयोजन मंगलवार, 30 दिसंबर से साकची गुरुद्वारा मैदान में शुरू होने जा रहा है। साकची गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी और खालसा सेवा दल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह समागम साल के अंतिम दो दिन 30 व 31 दिसंबर तक चलेगा।

अखंड पाठ के साथ हुआ शुभारंभ

कीर्तन दरबार की पूर्व संध्या पर सोमवार से दो दिवसीय अखंड पाठ का शुभारंभ हो चुका है। आयोजन स्थल को बेहद खूबसूरती से सजाया गया है। शहर की संगत के लिए यह विशेष अवसर होगा, जहां वे गुरु की गोद में बैठकर भक्ति भाव के साथ नए वर्ष 2026 में प्रवेश करेंगे। विख्यात रागी जत्थों से निहाल होगी संगत इस समागम में शिरकत करने के लिए देश के प्रसिद्ध रागी जत्थे जमशेदपुर पहुंच रहे हैं। 

मुख्य रूप से

 हजूरी रागी, श्री दरबार साहिब अमृतसर
 पटियाला वाले
 मुख्य ग्रंथी तरनतारन
  हजूरी रागी साकची गुरुद्वारा
ये जत्थे अपनी मधुर वाणी और सबद-कीर्तन से संगत को गुरु चरणों से जोड़ेंगे। आयोजन के दौरान दोनों दिन सुबह और शाम गुरु का अटूट लंगर बरतेगा।

यूट्यूब पर होगा लाइव टेलीकास्ट

खालसा सेवा दल के पदाधिकारी सन्नी सिंह बरियार और सतवीर सिंह सोमू ने बताया कि इस समागम में कोल्हान के कोने-कोने से संगत उमड़ेगी। जो श्रद्धालु साकची नहीं पहुंच पाएंगे, उनके लिए यूट्यूब पर लाइव टेलीकास्ट की व्यवस्था की गई है, ताकि दुनिया भर की संगत इस पावन अवसर का हिस्सा बन सके। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए अमरपाल सिंह, हरप्रीत सिंह (अमन), रमणदीप सिंह सहित खालसा सेवा दल की पूरी टीम दिन-रात सेवा में जुटी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !