Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-30

Ranchi News: कांके रोड की दवा दुकान में देर रात भीषण आग, लाखों की दवाइयां जलकर राख

Ranchi News: रांची के कांके रोड स्थित एक दवा दुकान में सोमवार देर रात अचानक आग लग गई. घटना में दुकानदार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है. दुकान बंद होने के बाद लगी इस आग की लपटें बाहर तक दिखाई देने लगीं, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई.

केयर एंड क्योर मेडिसिन सेंटर में लगी थी आग
आग कांके रोड स्थित केयर एंड क्योर मेडिसिन सेंटर में लगी. दुकानदार रोज की तरह दुकान बंद कर घर जा चुके थे. कुछ देर बाद स्थानीय लोगों ने दुकान से धुआं निकलते देखा. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और लपटें बाहर आने लगीं. आग लगते ही आसपास मौजूद लोगों ने दुकानदार को फोन कर घटना की जानकारी दी. साथ ही अग्निशमन विभाग को भी सूचना दी गई. सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं.

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू
फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि तब तक दुकान के भीतर रखी अधिकांश दवाइयां जलकर पूरी तरह नष्ट हो चुकी थीं. दुकानदार के अनुसार आग से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है. गोंदा थाना प्रभारी अभय ने बताया कि देर रात दवा दुकान में आग लगने की सूचना मिली थी. मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों ने स्थिति को संभाल लिया. प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है. मामले की जांच की जा रही है.

एक सप्ताह में तीसरी आग की घटना
राजधानी रांची में पिछले एक सप्ताह के दौरान आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. बीते पांच दिनों में यह तीसरी बड़ी आगलगी की घटना है. इससे पहले अरगोड़ा इलाके में एक अपार्टमेंट और एक हार्डवेयर दुकान में भी आग लग चुकी है.

राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
लगातार हो रही आगलगी की घटनाओं ने राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को कारण बताया जा रहा है, लेकिन बढ़ती घटनाएं सतर्कता और फायर सेफ्टी इंतजामों की जरूरत को भी उजागर करती हैं. यदि समय रहते सुरक्षा उपायों पर ध्यान नहीं दिया गया तो ऐसी घटनाएं और गंभीर नुकसान का कारण बन सकती हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !