Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-30

Dhanbad Railway News: यात्रियों को बड़ी राहत धनबाद होकर चलने वाली कई ट्रेनों में जुड़ेंगे अतिरिक्त कोच

Jharkhand: यात्रियों की बढ़ती भीड़ और सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने धनबाद स्टेशन होकर गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला किया है। इससे जनवरी माह में यात्रा करने वाले यात्रियों को खास राहत मिलने की उम्मीद है।

रेलवे के अनुसार, 19608/19607 मदार–कोलकाता–मदार एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त सेकेंड एसी कोच जोड़ा जाएगा। यह व्यवस्था 5 से 26 जनवरी तक मदार से प्रस्थान करने वाली और 8 से 29 जनवरी तक कोलकाता से प्रस्थान करने वाली ट्रेनों में लागू रहेगी।

खुलने वाली ट्रेनों में उपलब्ध रहेगा

इसी तरह, 12988/12987 अजमेर–सियालदह–अजमेर एक्सप्रेस में भी एक अतिरिक्त सेकेंड एसी कोच जोड़ा जाएगा। यह कोच 1 से 31 जनवरी तक अजमेर से खुलने वाली तथा 2 जनवरी से 1 फरवरी तक सियालदह से खुलने वाली ट्रेनों में उपलब्ध रहेगा।

अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा

वहीं, 12495/12496 बीकानेर–कोलकाता–बीकानेर एक्सप्रेस में यात्रियों की सुविधा के लिए एक थर्ड एसी और एक स्लीपर श्रेणी का अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा। यह सुविधा 1 से 29 जनवरी तक बीकानेर से और 2 से 30 जनवरी तक कोलकाता से चलने वाली ट्रेनों में मिलेगी।

सफर अधिक आरामदायक होगा

रेलवे के इस निर्णय से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी और सफर अधिक आरामदायक होगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !