Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-30

Gumla News: गुमला में ट्रक चालक ने पहले खरीदा पेट्रोल फिर लगाई खुद को आग, मौके पर मौत

Gumla: गुमला जिले के कामडरा थाना क्षेत्र से एक बहुत ही हृदयविदारक घटना सामने आई है। जहां इचा गुटू गांव में एक ट्रक चालक ने पेट्रोल डालकर खुद को आग के हवाले कर लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय महादेव साहू के रूप में हुई है।

लंबे समय से मानसिक स्थिति ठीक नहीं

परिजनों के अनुसार महादेव की मानसिक स्थिति लंबे समय से ठीक नहीं थी। बताया गया कि वह बाजार से लगभग दो लीटर पेट्रोल खरीदकर घर लौटा था। इसके बाद उसने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर आंगन में पेट्रोल छिड़का और खुद को आग लगा ली। उस वक्त घर पर कोई और सदस्य मौजूद नहीं था।

दरवाजा तोड़कर घर में किया प्रवेश 

आग लगने के बाद उठे धुएं और शोर को देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया, लेकिन तब तक महादेव साहू की जान जा चुकी थी।

सूचना मिलते ही कामडरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मंगलवार को शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल, गुमला भेज दिया।

पहले भी फांसी लगाने की कोशिश की थी 

महादेव साहू पेशे से हाईवा वाहन का चालक था और करीब 20 दिन पहले ही गांव आया था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह पहले भी कई बार आत्महत्या का प्रयास कर चुका था। पहले उसने फांसी लगाने की कोशिश की थी, लेकिन हर बार उसे बचा लिया गया। गांव लौटने के बाद उसके व्यवहार में काफी बदलाव आ गया था और वह अधिक आक्रामक रहने लगा था। 

उसे उसके पत्नी और बच्चे घर छोड़कर चले गए 

बताया गया कि उसने पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट भी की थी, जिसके बाद पत्नी और बच्चे घर छोड़कर चले गए थे।
इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। महादेव साहू अपने पीछे पत्नी, दो बेटे और एक बेटी को छोड़ गया है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !