Seraikela News: सरायकेला खरसावां जिले में नव पद स्थापित 292 शिक्षकों के बहाली में एसओपी का पालन नहीं किया गया है, जिससे शिक्षकों में आक्रोश है. उन्होंने मंगलवार को जिला समाहरणालय पहुंचकर इसका विरोध जताया और विभाग पर नियम का उल्लंघन कर स्कूल आवंटन करने का आरोप लगाया है.
शिक्षकों की मांग
शिक्षकों का कहना है कि कई शिक्षिकाएं 60-70 किलोमीटर दूरी तय कर स्कूल जा रही हैं, जबकि नियम के अनुसार उन्हें गृह प्रखंड में ही और सड़क किनारे व यातायात सुलभ वाले विद्यालयों में दिया जाना चाहिए. उन्होंने उपायुक्त एवं जिला शिक्षा अधीक्षक को भी इसका ज्ञापन सोंपा है, जिसमें साफ तौर पर शिक्षकों ने स्कूल आवंटन किए जाने की नियम का विरोध जताया है.
सरकार के गाइडलाइन के अनुरूप ही शिक्षकों को स्कूल दिया जाना चाहिए
जिले के समाजसेवी एवं नेताओं ने शिक्षकों की समस्या को देखते हुए अपना समर्थन जताया है. उन्होने कहा कि शिक्षकों के साथ न्याय होना चाहिए और सरकार के गाइडलाइन के अनुरूप ही शिक्षकों को स्कूल दिया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि यह न्याय का समय है और शिक्षकों के हक में फैसला लिया जाना चाहिए.
शिक्षकों का भविष्य
शिक्षकों का कहना है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे आंदोलन को मजबूर होंगे. उन्होंने सरकार से अपील की है कि उनकी मांगों को सुना जाए और उन्हें न्याय दिया जाए.