Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-30

Bank Holiday: जनवरी 2026 में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, जरूरी काम निपटाने से पहले जान लें पूरी छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holiday: नया साल 2026 आने वाला है और इसके साथ ही बैंक से जुड़े जरूरी काम समय पर निपटाना भी जरूरी हो जाता है। इसी कड़ी में अगर आप जनवरी में बैंक जाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले से ही बैंकों की छुट्टियों की जानकारी होना बहुम जरूरी है, ताकि किसी तरह की असुविधा न हो।

जनवरी 2026 में बैंकों की छुट्टियां

जनवरी 2026 में कुल 16 दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें साप्ताहिक अवकाश (हर रविवार और दूसरा व चौथा शनिवार) के साथ-साथ अलग-अलग राज्यों और शहरों में पड़ने वाले त्योहारों व विशेष अवसरों की छुट्टियां शामिल हैं। ये छुट्टियां भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा राज्यवार तय की जाती हैं।

झारखंड की बात करें तो वहां जनवरी में 7 दिन बैंक बंद रहेंगे, जिनमें साप्ताहिक अवकाश और गणतंत्र दिवस शामिल है।

जनवरी 2026: बैंक बंद रहने की तारीखें और कारण

1 जनवरी – न्यू ईयर डे / गान नगाई
(आइजॉल, चेन्नई, गंगटोक, इंफाल, ईटानगर, कोहिमा, कोलकाता, शिलांग)

2 जनवरी – न्यू ईयर सेलिब्रेशन / मन्नम जयंती
(आइजॉल, कोच्चि, तिरुवनंतपुरम)

3 जनवरी – हजरत अली का जन्मदिन
(लखनऊ)

4 जनवरी – रविवार
(सभी जगह)

10 जनवरी – दूसरा शनिवार
(सभी जगह)

11 जनवरी – रविवार
(सभी जगह)

12 जनवरी – स्वामी विवेकानंद जयंती
(कोलकाता)

14 जनवरी – मकर संक्रांति / माघ बिहू
(अहमदाबाद, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, ईटानगर)

15 जनवरी – उत्तरायण पुण्यकाल / पोंगल / माघे संक्रांति / मकर संक्रांति
(बेंगलुरु, चेन्नई, गंगटोक, हैदराबाद, विजयवाड़ा)

16 जनवरी – तिरुवल्लुवर दिवस
(चेन्नई)

17 जनवरी – उझावर थिरुनल
(चेन्नई)

18 जनवरी – रविवार
(सभी जगह)

23 जनवरी – सुभाष चंद्र बोस जयंती / सरस्वती पूजा (बसंत पंचमी)
(अगरतला, भुवनेश्वर, कोलकाता)

24 जनवरी – चौथा शनिवार
(सभी जगह)

25 जनवरी – रविवार
(सभी जगह)

26 जनवरी – गणतंत्र दिवस
(सभी जगह)

बैंक बंद होने पर भी डिजिटल सेवाएं रहेंगी चालू

बैंकों में अवकाश के बावजूद डिजिटल बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह चालू रहेंगी। आप इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम के जरिए पैसे ट्रांसफर, बिल भुगतान और अन्य जरूरी लेन-देन आसानी से कर सकते हैं।

हालांकि, चेक क्लीयरेंस, नकद जमा या शाखा से जुड़े किसी जरूरी काम के लिए बेहतर होगा कि आप छुट्टियों से पहले ही उसे पूरा कर लें।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !