Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-30

Adityapur Crime News: आदित्यपुर में मारपीट, पुलिस कर रही जांच, शिकायतकर्ता ने एकपक्षीय रिपोर्टिंग पर जताई नाराजगी

Adityapur News: आदित्यपुर स्थित MTC बिल्डिंग के पीछे जान से मारने की नीयत से हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है. घटनास्थल पर पुलिस पदाधिकारी की मौजूदगी देखी गई, वहीं मामले को लेकर शिकायतकर्ता से कई चरणों में बयान भी दर्ज किए जाने की सूचना है. 

स्थानीय मीडिया पर प्रकाशित खबरों को लेकर नाराजगी
हालांकि, कैमरे के सामने पुलिस पदाधिकारियों ने फिलहाल कुछ भी कहने से इनकार कर दिया. इधर, शिकायतकर्ता आनंद दुबे ने स्थानीय मीडिया पर प्रकाशित खबरों को लेकर घोर नाराजगी जताई है. उनका आरोप है कि मीडिया में एक वर्ग द्वारा मामले में एकपक्षीय खबरें चलाई जा रही हैं, जिससे सच्चाई सामने नहीं आ पा रही है. शिकायतकर्ता का कहना है कि उन्होंने आदित्यपुर थाना में नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है, बावजूद इसके खबरों में उनके नामों का उल्लेख नहीं किया गया.

आनंद दुबे के अनुसार, इस घटना में मुख्य रूप से बाबू दास, पिंटू चौबे, जय सिंह और सुधांशु तिवारी शामिल थे, जिन्होंने मिलकर उनके साथ मारपीट की. इसके बावजूद कुछ समाचारों में आरोपियों को “अज्ञात” बताया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि बाबू दास के साथ उनकी पुरानी रंजिश रही है, लेकिन घटना से पहले तक स्थिति सामान्य थी. 

निष्पक्ष जांच की मांग
आनंद दुबे ने मांग की है कि पुलिस निष्पक्ष जांच करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे और मीडिया भी तथ्यात्मक एवं संतुलित रिपोर्टिंग करे. फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्ष के आधार पर किए जाने की बात कही जा रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !