Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-30

Seraikela News: कपाली में अपराधियों का तांडव, 10 लाख रुपये रंगदारी नहीं देने पर निर्माण स्थल पर हमला, तीन घायल

Seraikela News: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल प्रखंड अंतर्गत कपाली ओपी क्षेत्र के डोबो पुराना बस्ती में 15-20 युवकों ने एक मकान निर्माण स्थल पर हमला कर संवेदक और मजदूरों के साथ मारपीट की. अपराधियों ने 10 लाख रुपये रंगदारी की मांग की और काम बंद नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी.

हमलावरों ने पिस्तौल निकालकर निर्माण कार्य कर रहे कालटू सिंह को निशाना बनाते हुए खुलेआम धमकाया. कालटू सिंह सहित तीन लोगों के साथ बेरहमी से मारपीट की गई, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को तत्काल जमशेदपुर के टीएमएच में इलाज के लिए भेजा गया, जहां चिकित्सकों के अनुसार तीनों खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं.

ग्रामीणों का आक्रोश
ग्रामीणों ने बताया कि जमशेदपुर सोनारी के रहने वाले अपराधी हथियार लेकर गांव में घुसे है और खुलेआम पिस्तौल लहराते हुए दहशत फैलाई. ग्रामीणों का कहना है कि अब हालात ऐसे हो गए हैं कि गांव में भी 24 घंटे जान का खतरा बना रहता है.



पुलिस की कार्रवाई
कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बाहरी अपराधियों के गांव में प्रवेश पर रोक लगाई जाए और ग्रामीण इलाकों की शांति व्यवस्था को भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि गांव का माहौल सुरक्षित बना रह सकें.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !