Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-31

Chandil News: नव वर्ष के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की विशेष तैयारी

Chandil News: सरायकेला खरसावां जिले के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देशानुसार चांडिल थाना एवं चौका थाना अंतर्गत विभिन्न होटल, ढाबा, लॉज एवं संदिग्ध जगहों पर नव वर्ष को लेकर जांच अभियान चलाया गया।


इस जांच अभियान के दौरान संवेदनशील इलाकों में पुलिस की लगातार निगरानी की जा रही है। लॉज में ठहरे सभी व्यक्तियों के पहचान पत्र की भी जांच की जा रही है। इस दौरान होटलों में नकली अवैध विदेशी शराब का जांच की गई, वहीं होटल संचालक को अवैध गतिविधि होने पर स्थानीय थाना को सूचित करने का निर्देश भी दिया गया।


चांडिल थाना प्रभारी डिल्सन बिरुआ ने बताया कि नव वर्ष को लेकर जिले में युवाओं में उत्साह देखने को मिल रहा है, वही दूसरी तरफ नव वर्ष में किसी तरह की अनहोनी ना हो जाए इसीलिए पुलिस की लगातार निगरानी की जा रही है। वरीय अधिकारी के निर्देश पर संदिग्ध जगह, संदिग्ध वाहन एवं संदिग्ध व्यक्तियों की लगातार जांच की जा रही है।

चौका थाना प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि नया साल सभी व्यक्तियों के लिए एक खास पल होता है। जिसमें कुछ युवा पर्यटक प्लेस में हुड़दंग करने की कोशिश करते हैं और होटल में अवैध शराब पीकर उत्पाद मचाने की कोशिश करते हैं जिसकी लगातार निगरानी की जा रही है। संदेह के आधार पर व्यक्तियों से पूछताछ भी की जा रही है साथ ही होटल संचालकों को सख्त निर्देश भी दिया गया है कि उत्पाद करने वाले व्यक्तियों की तुरंत सूचना पुलिस को दें जिससे समय रहते किसी भी घटना को रोका जा सके।

पुलिस की अपील
पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे नव वर्ष के अवसर पर शांति और सुरक्षा बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !