Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-31

BREAKING: 15 IAS अधिकारियों का तबादला, निलंबन मुक्त होकर छवि रंजन बने एनआरएचएम के अभियान निदेशक

BREAKING: राज्य सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 15 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है. कार्मिक विभाग की ओर से इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गई है. इस तबादले में कई महत्वपूर्ण विभागों और जिलों में नई पदस्थापनाएं की गई हैं.

सरकार ने रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन को निलंबन से मुक्त करते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक के पद पर पदस्थापित किया है. वहीं पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे कुमार रजत को रांची का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है.


तबादले के तहत अमिताभ कौशल को वाणिज्यकर विभाग से उत्पाद विभाग में भेजा गया है. अमित कुमार को वाणिज्यकर आयुक्त से सचिव वाणिज्यकर विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है. राजीव रंजन को योजना विकास विभाग से अपर सदस्य राजस्व परिषद बनाया गया है.

अमु इमरान को हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर से सचिव वित्त विभाग व्यय का प्रभार दिया गया है. उत्कर्ष कुमार को एसडीओ रांची से पश्चिम सिंहभूम का उप विकास आयुक्त नियुक्त किया गया है. आशीष गंगवार को एसडीओ छतरपुर से नगर आयुक्त धनबाद बनाया गया है.

ओम प्रकाश गुप्ता को एसडीओ हुसैनाबाद से नगर आयुक्त हजारीबाग की जिम्मेदारी दी गई है. सन्नी राज को एसडीओ चतरा से उप विकास आयुक्त धनबाद बनाया गया है. रिया सिंह को एसडीओ कोडरमा से उप विकास आयुक्त हजारीबाग नियुक्त किया गया है.

इसके अलावा प्रतीक्षारत अधिकारियों में अभिनव प्रकाश को एसडीओ सरायकेला, अर्नव मिश्रा को एसडीओ जमशेदपुर, आदित्य पांडेय को एसडीओ हजारीबाग और लोकेश बारंगे को एसडीओ धनबाद के पद पर पदस्थापित किया गया है.

सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !