Jamshedpur: समाहरणालय सभागार में सेवानिवृत्त हो रहे पदाधिकारी एवं कर्मचारियों को उनकी समर्पित सेवाओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने सेवानिवृत्त पदाधिकारी एवं कर्मचारियों के अनुकरणीय कार्य की प्रशंसा की और सुखमय, स्वस्थ और सफल सेवानिवृत्त जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।
सेवानिवृत्त होने वाले पदाधिकारी अपर उपायुक्त भागीरथ प्रसाद, नाजीर दीपक साहा, आशुलिपिक- उपेंद्र रजक, सुनील सेठी, अनुसेवी- वंदना देवी, साबू देवी एवं थॉमस तिरू शामिल थे।
इस अवसर पर एसओआर राहुल आंनद, डीटीओ धनंजय, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह, जिला कल्याण पदाधिकारी शंकराचार्य समद, एसडीएम धालभूम चन्द्रजीत सिंह, जिला भू अर्जन पदाधिकारी गुंजन सिन्हा और कई अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे।
सेवानिवृत्त होने वाले पदाधिकारी एवं कर्मचारियों को शॉल, फूलों के गुलदस्ते और स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया गया। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए सेवाकाल के दौरान मिले सहयोग और सौहार्द के लिए आभार व्यक्त किया।
समारोह का समापन उपस्थित सभी लोगों की हार्दिक शुभकामनाओं के साथ हुआ, जिसमें सेवानिवृत्त पदाधिकारी एवं कर्मचारियों के योगदान की सराहना की गई और उनके उज्ज्वल और सुखमय भविष्य की कामना की गई।