Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-01

Jamshedpur Accident News: नए साल की रात साकची में बड़ा हादसा टला, अनियंत्रित स्कॉर्पियो दीवार से जा टकराई

Jamshedpur Accident News: नए साल के जश्न के बीच जमशेदपुर में एक बड़ी दुर्घटना होते-होते रह गई. साकची थाना क्षेत्र में सागर होटल के पास देर रात करीब 12.30 बजे सफेद रंग की स्कॉर्पियो संख्या डीएल 8 सीएटी 8087 अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे स्थित शराब दुकान के बगल की दीवार से जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और स्कॉर्पियो बुरी तरह चकनाचूर नजर आई.

किसी तरह की जनहानि नहीं हुई
घटना के समय सड़क लगभग खाली थी, इसी वजह से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई. स्थानीय लोगों के अनुसार टक्कर की आवाज काफी तेज थी, जिसे सुनकर आसपास के घरों से लोग बाहर निकल आए. कुछ देर के लिए इलाके में अफरा तफरी का माहौल बन गया. लोगों का कहना है कि अगर उस वक्त कोई राहगीर या दुकानदार वहां मौजूद होता, तो हादसा गंभीर रूप ले सकता था.



दौरान सावधानी बरतें, शराब पीकर वाहन न चलाएं और यातायात नियमों का पालन करें: जमशेदपुर पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वाहन कौन चला रहा था और उसकी स्थिति उस समय क्या थी. पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही की आशंका सामने आ रही है. वाहन के पंजीकरण के आधार पर चालक की पहचान करने और पूरे मामले की जांच की जा रही है. नए वर्ष के मौके पर हुई इस घटना ने शहर में सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि उत्सव के दौरान सावधानी बरतें, शराब पीकर वाहन न चलाएं और यातायात नियमों का पालन करें ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके.

जश्न के माहौल में जिम्मेदारी और कानून का पालन करना जरुरी
नए साल जैसे उत्सव के समय सड़क पर बढ़ती रफ्तार और लापरवाही लगातार खतरा बनती जा रही है. इस घटना में जनहानि नहीं होना महज संयोग रहा. ऐसे मामलों से यह साफ होता है कि जश्न के माहौल में जिम्मेदारी और कानून का पालन कितना जरूरी है, वरना एक छोटी सी चूक बड़े हादसे में बदल सकती है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !