Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-01

Commercial Gas Cylinder Prices Increased: नए साल की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े

Delhi: साल 2026 की शुरुआत के साथ ही महंगाई ने लोगों को झटका दिया है। 1 जनवरी 2026 से सरकार ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। हालांकि आम लोगों के लिए राहत की बात यह है कि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर (14.2 किलो) के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

कीमत 1,580.50 रुपये थी

तेल विपणन कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में करीब 111 रुपये की बढ़ोतरी की है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के अनुसार दिल्ली में अब 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर 1,691.50 रुपये में मिलेगा जबकि दिसंबर 2025 में इसकी कीमत 1,580.50 रुपये थी।

कीमतें फिर बढ़ा दी गईं

गौरतलब है कि इससे पहले नवंबर और दिसंबर महीने में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में मामूली कटौती की गई थी लेकिन नए साल के पहले ही दिन कीमतें फिर बढ़ा दी गईं।

बोझ ग्राहकों पर भी पड़ने की आशंका

कमर्शियल गैस सिलेंडर का इस्तेमाल होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में किया जाता है। ऐसे में कीमत बढ़ने से खाने-पीने के कारोबार पर असर पड़ सकता है और इसका बोझ ग्राहकों पर भी पड़ने की आशंका है।

सिलेंडर के दाम 8 अप्रैल 2025 के बाद से अब तक स्थिर बने

तेल कंपनियों के अनुसार, दिल्ली के अलावा अन्य बड़े शहरों में भी कमर्शियल सिलेंडर के दामों में इसी तरह की बढ़ोतरी की गई है। वहीं घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 8 अप्रैल 2025 के बाद से अब तक स्थिर बने हुए हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !