Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-01

Jharkhand News: गम्हरिया की क्रॉस लिमिटेड कंपनी में खूनी संघर्ष, मामूली विवाद ने ली मजदूर की जान, आरोपी हिरासत में

Jharkhand: सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत उषा मोड़ स्थित क्रॉस लिमिटेड कंपनी में बुधवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना घटी, जिसने पूरे औद्योगिक इलाके को झकझोर कर रख दिया। कंपनी परिसर के प्लॉट संख्या-5 में कार्य के दौरान दो मजदूरों के बीच हुए मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई।

जोरदार वार कर दिया

घटना बुधवार रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार मृतक मजदूर की पहचान दिनेश मुंडा के रूप में हुई है, जो उसी दिन शाम करीब 6 बजे ड्यूटी पर आया था। ड्यूटी के दौरान किसी निजी बात को लेकर उसका सहकर्मी मुन्ना प्रधान से विवाद हो गया। शुरुआत में दोनों के बीच सिर्फ कहासुनी हुई, लेकिन देखते-ही-देखते मामला इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर मुन्ना प्रधान ने पास में रखे लोहे के भारी औजार से दिनेश मुंडा के सिर पर जोरदार वार कर दिया।

 मृत घोषित कर दिया

हमला इतना घातक था कि दिनेश मुंडा लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा और बेहोश हो गया। घटना के बाद कंपनी परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सहकर्मियों की मदद से घायल मजदूर को तत्काल जमशेदपुर स्थित टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

कानूनी कार्रवाई की जाएगी

घटना की सूचना मिलते ही गम्हरिया थाना प्रभारी रामचंद्र रजक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में यह मामला मजदूरों के बीच आपसी विवाद का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मजदूर मुन्ना प्रधान को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस सनसनीखेज घटना के बाद से कंपनी में काम कर रहे अन्य मजदूरों में दहशत और रोष का माहौल है। मजदूरों का आरोप है कि कंपनी में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी पूरी तरह लचर है, जिसके कारण इस तरह की गंभीर घटना को रोका नहीं जा सका। उन्होंने प्रबंधन से कार्यस्थल की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। इस घटना ने एक बार फिर औद्योगिक प्रतिष्ठानों में मजदूरों की सुरक्षा, निगरानी और प्रबंधन की जिम्मेदारी पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !