Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-01

Chhinnamastika Mandir: नव वर्ष पर उमड़ी छिन्नमस्तिका मंदिर में उमड़े सनातनी, 2 किलोमीटर की लंबी कतार

Rajrappa: आज आंग्लनव वर्ष यानी आज से तारीख बदल जाएगी अब हम वर्ष 2026 में प्रवेश कर गए हैं और इस नए वर्ष में बड़ी संख्या में भक्त मां छिन्नमस्ती के मंदिर रजरप्पा रामगढ़ में दर्शन के लिए उमड़े हुए हैं करीब 2 किलोमीटर की लंबी कतार भक्तों की लगी हुई है भक्त माता के दर्शन कर अपने नए वर्ष की शुरुआत कर रहे हैं सुबह से ही स्थानीय के साथ बिहार उत्तर प्रदेश उड़ीसा छत्तीसगढ़ बंगाल से बड़ी संख्या में भक्त यहां पहुंचकर माता की पूजा अर्चना कर रहे हैं।

जिला प्रशासन की ओर से पूरी व्यवस्था की गई

मंदिर के वरिष्ठ पुजारी सुबोध पांडा ने बताया कि बड़ी संख्या में सनातनी 1 तारीख होने के कारण पहुंचे हुए हैं और अपने साल की शुरुआत माता के दर्शन पूजन से कर रहे हैं भक्तों को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो इसके लिए मंदिर न्याय समिति और जिला प्रशासन की ओर से पूरी व्यवस्था की गई है।

भक्तों की किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो

रजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि पहले सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचे हुए हैं और उन श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो कतारबद्ध होते हुए माता के सुलभ दर्शन कर सकें इसके लिए वह पूरी तरह से प्रयासरत है सुबह से ही भक्तों को दर्शन करने और दामोदर और भैरवी नदी के किनारे पिकनिक स्पॉट में भी पुलिस वालों की तैनाती की गई है, ताकि पूजा और पिकनिक दोनों में किसी भी तरह की कोई परेशानी भक्तों को ना हो।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !