Jamshedpur: सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से नववर्ष के उपलक्ष्य में आज चैम्बर सभागार में केक कटिंग समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रूप से दीप प्रज्वलन के साथ की गई, जिसके बाद सदस्यों ने एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।
व्यापारिक एकजुटता के साथ नववर्ष का स्वागत
इस अवसर पर चैम्बर के अध्यक्ष श्री मानव केडिया ने सभी सदस्यों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आने वाला वर्ष उद्योग और व्यापार के लिए नई संभावनाएं लेकर आए। उन्होंने बताया कि सिंहभूम चैम्बर, झारखंड राज्य के अन्य चेंबरों के साथ मिलकर जल्द ही एक सामूहिक बैठक आयोजित करने की योजना बना रहा है, जिससे उद्योग और व्यापार से जुड़ी समस्याओं एवं मांगों को झारखंड सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जा सके।
अंतर-राज्यीय समन्वय पर विशेष जोर
अध्यक्ष मानव केडिया ने यह भी जानकारी दी कि सिंहभूम चैम्बर का छत्तीसगढ़, बिहार, पश्चिम बंगाल एवं ओडिशा के चेंबर ऑफ कॉमर्स के साथ लगातार संवाद बना हुआ है। इन राज्यों के चेंबरों के सहयोग से एक संयुक्त बैठक आयोजित कर साझा व्यापारिक मुद्दों को समेकित किया जाएगा और संबंधित सरकारों के समक्ष कंसोलिडेटेड रिप्रेजेंटेशन प्रस्तुत की जाएगी।
पूर्व अध्यक्षों ने दी शुभकामनाएं
कार्यक्रम में चैम्बर के पूर्व अध्यक्ष मुरलीधर केडिया, गौतम चंद गोलछा एवं उमेश कांटिया उपस्थित रहे। इसके अलावा फेडरेशन ऑफ झारखंड चैम्बर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष रतन मोदी की गरिमामयी उपस्थिति भी रही। पूर्व अध्यक्षों ने अपने संबोधन में चैम्बर की एकजुटता, मजबूती और व्यापार हितों की रक्षा में उसकी सशक्त भूमिका पर बल दिया।
पदाधिकारी और सदस्य रहे मौजूद
समारोह में चैम्बर के पदाधिकारियों में अनिल मोदी, अभिषेक अग्रवाल (गोल्डी), राजीव अग्रवाल, हर्ष बांकरेवाल, सुरेश शर्मा (लिप्पू) एवं श्री विनोद शर्मा उपस्थित रहे।वहीं प्रमुख सदस्यों के रूप में मनोज गोयल, सॉवरमल शर्मा, दिलीप काउंटिया, अरुण अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल, आनंद चौधरी, अमित सरायवाला, भवानी शंकर गुप्ता, विशाल (JMD), श्रवन देवुका, सतीश सिंह, कमल मकाती, पंकज छाबड़ा एवं विनोद कसेरा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य सदस्य शामिल हुए।
महासचिव ने किया संचालन
कार्यक्रम का सफल संचालन चैम्बर के महासचिव श्री पुनीत कांवटिया ने किया। उन्होंने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए नववर्ष में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया।