Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-02

Ranchi Fake Number Plates: फर्जी नंबर प्लेट का आतंक, असली मालिक के कटे 23 चालान, आरोपी की हुई पहचान

Ranchi: राजधानी में इन दिनों फर्जी नंबर प्लेट लगाकर वाहन चलाने का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जालसाजों की इस करतूत का खामियाजा सीधे-साधे वाहन मालिकों को भुगतना पड़ रहा है। ताजा मामला करमटोली निवासी अशोक महतो का है, जिनकी स्कूटी का नंबर इस्तेमाल कर कोई और व्यक्ति शहर की सड़कों पर बेखौफ घूम रहा है, जबकि असली स्कूटी उनके बेटे के पास पुरुलिया में है।


साल भर में आए 23 ई-चालान

अशोक महतो के अनुसार, उनकी स्कूटी (JH-01EZ-8942) का इस्तेमाल उनका बेटा पुरुलिया (पश्चिम बंगाल) में कर रहा है। इसके बावजूद, रांची में इसी नंबर की एक दूसरी स्कूटी धड़ल्ले से चल रही है। हैरानी की बात यह है कि ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर कटने वाले चालान अशोक महतो के मोबाइल पर आ रहे हैं। सितंबर 2024 से लेकर अब तक यानी जनवरी 2025 के बीच कुल 23 चालान काटे जा चुके हैं।

आरोपी की पहचान उजागर

भुक्तभोगी अशोक महतो ने केवल शिकायत ही नहीं की, बल्कि आरोपी को पहचानने का दावा भी किया है। उन्होंने ट्रैफिक एसपी को दिए आवेदन में बताया कि जो व्यक्ति फर्जी नंबर प्लेट लगाकर स्कूटी चला रहा है, वह पहले कचहरी परिसर में जेनरेटर चलाने का काम करता था। अशोक महतो ने पुलिस को उस व्यक्ति का नाम और पता भी मुहैया करा दिया है।

ट्रैफिक एसपी से न्याय की गुहार

लगातार आ रहे फर्जी चालानों से परेशान होकर अशोक महतो ने रांची ट्रैफिक एसपी को आवेदन सौंपकर मामले की जांच और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि बिना उनकी जानकारी और बिना वाहन की मौजूदगी के ये चालान उनके नाम पर दर्ज हो रहे हैं, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान के साथ-साथ कानूनी उलझनों का भी डर सता रहा है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !