Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-02

Jharkhand News: नववर्ष पर DGP तदाशा मिश्रा का संदेश, जनता की सेवा रहेगी झारखंड पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता

Jharkhand News: नववर्ष के मौके पर झारखंड के पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्रा ने साफ शब्दों में कहा कि झारखंड पुलिस की प्राथमिकता जनता की सेवा ही रहेगी. उन्होंने नए साल पर पुलिस बल को संबोधित करते हुए सभी अधिकारियों और जवानों को शुभकामनाएं दीं और नई ऊर्जा व नई सोच के साथ जिम्मेदारियों के निर्वहन का संदेश दिया.

पुलिसकर्मियों का साहस और समर्पण ही राज्य की कानून व्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत
डीजीपी तदाशा मिश्रा ने अपने संबोधन में झारखंड पुलिस के जवानों की कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और ईमानदारी की प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों का साहस और समर्पण ही राज्य की कानून व्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत है. इन्हीं गुणों के सहारे झारखंड पुलिस शांति, सुरक्षा और विकास के लक्ष्य को आगे बढ़ाने में लगातार अहम भूमिका निभा रही है और आगे भी निभाती रहेगी.

पुलिसकर्मियों से नववर्ष पर तीन अहम संकल्प लेने की अपील: DGP
उन्होंने पुलिसकर्मियों से नववर्ष पर तीन अहम संकल्प लेने की अपील की. पहला संकल्प जनता की सेवा को हर परिस्थिति में सर्वोच्च प्राथमिकता देने का होना चाहिए. दूसरा संकल्प कानून का निष्पक्ष और संवेदनशील तरीके से पालन सुनिश्चित करने का है. तीसरे संकल्प के रूप में उन्होंने झारखंड को एक सुरक्षित, सशक्त और प्रगतिशील राज्य बनाने में अपनी भूमिका को और मजबूत करने पर जोर दिया.

डीजीपी ने भरोसा जताया कि झारखंड पुलिस पूरी निष्ठा के साथ इन संकल्पों को जमीन पर उतारने का प्रयास करेगी और राज्य की जनता का विश्वास और मजबूत होगा.

निष्पक्ष कानून व्यवस्था और संवेदनशील पुलिसिंग पर जोर
नववर्ष के अवसर पर डीजीपी का यह संदेश झारखंड पुलिस के लिए दिशा तय करने वाला माना जा रहा है. जनता की सेवा, निष्पक्ष कानून व्यवस्था और संवेदनशील पुलिसिंग पर जोर देकर उन्होंने साफ संकेत दिया है कि आने वाले समय में पुलिस की कार्यशैली को और अधिक जनकेंद्रित बनाने पर फोकस रहेगा. यह संदेश पुलिस बल के मनोबल को बढ़ाने के साथ-साथ आम लोगों में भरोसा कायम करने की कोशिश के रूप में भी देखा जा रहा है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !