Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-02

Adityapur Railway Track Death Body Found: आदित्यपुर में सनसनी, रेलवे ट्रैक पर मिला सिर कटा नग्न शव, इलाके में दहशत

Adityapur: सरायकेला जिले के आदित्यपुर से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। आदित्यपुर स्टेशन से गम्हरिया जंक्शन की ओर जाने वाली रेल लाइन पर पोल संख्या 258/22–24 के पास एक अज्ञात व्यक्ति की सिर कटी लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। 

सूचना तुरंत पुलिस को दी

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार 2 जनवरी की सुबह करीब 10 बजे रेल लाइन पर नग्न अवस्था में एक पुरुष का शव देखा गया, जिसका सिर धड़ से अलग था। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विनोद तिर्की दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और आसपास के क्षेत्रों में पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। 

आसपास के इलाके में दहशत का माहौल

पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। यह हादसा है या किसी साजिश का मामला, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल घटना के बाद से रेल लाइन के आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !