Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-02

Jamshedpur Crime News: सोनारी में संदिग्ध हालात में महिला की मौत, पति पर गला दबाकर हत्या कर फांसी पर लटकाने का आरोप

Jamshedpur: जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचवटी नगर रोड नंबर- 2 में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान सलोनी मुखी (28 वर्ष) के रूप में हुई है। इस मामले में सोनारी थाना कांड संख्या 01/2026, दिनांक 02.01.2026 को धारा 103(1) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

मृतका की बड़ी बहन का पति पर आरोप 

मामले में मृतका की बड़ी बहन सारथी मुखी (39 वर्ष), निवासी पंचवटी नगर, के लिखित आवेदन पर सलोनी के पति उमंग मुखी को आरोपी बनाया गया है। आरोप है कि उमंग मुखी ने पहले सलोनी का गला दबाकर हत्या की और फिर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को पंखे के फंदे से लटका दिया।

सलोनी की शादी और पारिवारिक रिश्ते 

परिजनों के अनुसार, सलोनी की शादी वर्ष 2022 में आपसी सहमति से उमंग मुखी से हुई थी। शादी के बाद से ही दंपती के बीच संबंध सामान्य नहीं थे और पिछले दो-तीन महीनों से लगातार विवाद चल रहा था। बताया गया है कि उमंग मुखी मूल रूप से बिरसानगर का निवासी है, लेकिन बीते करीब दो वर्षों से अपने ससुराल में ऊपर तल्ले में घर जमाई की तरह रह रहा था।

घटना की रात सलोनी ने परिवार के साथ खाना खाया और अपने कमरे में सोने चली गई। तड़के करीब सुबह 3 बजे उमंग मुखी नीचे तल्ले में आकर परिजनों को जगाया और कहा कि सलोनी को कुछ हो गया है। जब परिवार के लोग कमरे में पहुंचे तो सलोनी का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। इसके बाद से ही पति मौके से फरार हो गया।

हत्या कर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश

परिजनों का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला नहीं, बल्कि हत्या कर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास प्रतीत होता है। मृतका के शरीर पर गला दबाए जाने के निशान होने की आशंका भी जताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही सोनारी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू करनी चाही। हालांकि, परिजनों ने पति की गिरफ्तारी की मांग करते हुए पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया और शव उठाने का विरोध किया।

पुलिस की जांच जारी 

फिलहाल पुलिस परिजनों को समझाने-बुझाने का प्रयास कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। वहीं, फरार आरोपी पति उमंग मुखी की तलाश तेज कर दी गई है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।




WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !