Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-02

Bihar Police: बिहार पुलिस का ऑपरेशन क्लीन, मुठभेड़ के बाद 25 हजार का इनामी अपराधी मैनेजर राय गिरफ्तार

Patna: राजधानी पटना में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का कड़ा प्रहार लगातार जारी है। पुलिस अब गोली का जवाब गोली से दे रही है, जिससे अपराधियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। इसी क्रम में शुक्रवार की देर रात दानापुर अनुमंडल के खगौल थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी अपराधी मैनेजर राय पुलिस की गोली का शिकार हो गया।

देर रात हुई मुठभेड़, पैर में लगी गोली

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुख्यात अपराधी मैनेजर राय किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में खगौल इलाके में घूम रहा है। जब पुलिस टीम ने उसे घेरा, तो अपराधी ने भागने की कोशिश की और फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, जिसमें एक गोली मैनेजर राय के पैर में लगी और वह वहीं गिर पड़ा। पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में लेकर इलाज के लिए एम्स पटना में भर्ती कराया है।

अपराधिक इतिहास: डॉ. अनवर हत्याकांड और रंगदारी

पकड़ा गया अपराधी मैनेजर राय दीदारगंज का निवासी है और उस पर हत्या, लूट और रंगदारी जैसे एक दर्जन से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, वह साल 2022 में खगौल के चर्चित डॉ. मो. अनवर आलम हत्याकांड का मुख्य आरोपी रहा है। सूत्रों की मानें तो मैनेजर राय पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय के दामाद से मांगी गई रंगदारी के मामले में भी वांछित था।

पुलिस की बढ़ती दबिश

पटना पुलिस पिछले कुछ समय से अपराधियों के खिलाफ काफी आक्रामक नजर आ रही है। हाल के दिनों में कई मुठभेड़ हुई हैं जहाँ पुलिस ने अपराधियों के पैर में गोली मारकर उन्हें दबोचा है। खगौल पुलिस के अनुसार, मैनेजर राय की गिरफ्तारी राजधानी की सुरक्षा के लिहाज से एक बड़ी कामयाबी है। फिलहाल पुलिस उससे जुड़े अन्य गुर्गों का पता लगाने में जुटी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !