Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-02

Palamu Crime News: पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, माधुरी जंगल से 64.3 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार

Palamu Crime News: पलामू जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पंड़वा थाना पुलिस को नए साल के पहले ही दिन बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने माधुरी जंगल इलाके से एक युवक को ब्राउन शुगर के साथ दबोच लिया. कार्रवाई के दौरान उसके पास से 64.3 ग्राम ब्राउन शुगर के अलावा एक मोबाइल फोन और नकद रुपये बरामद किए गए हैं.

गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई
पुलिस को गुरुवार की शाम गुप्त सूचना मिली थी कि माधुरी जंगल के आसपास एक व्यक्ति लगातार नशे का कारोबार कर रहा है. सूचना की पुष्टि के बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर विशेष छापामारी दल का गठन किया गया. इसके बाद पुलिस टीम ने जंगल क्षेत्र में निगरानी शुरू की. इसी दौरान एक युवक संदिग्ध हालत में दिखाई दिया. पुलिस को देखते ही वह मौके से भागने की कोशिश करने लगा लेकिन जवानों की सतर्कता से उसे पकड़ लिया गया.

पंड़वा और डालटनगंज के विभिन्न इलाकों में बेचता था ब्राउन शुगर
तलाशी के दौरान युवक के पास से ब्राउन शुगर बरामद हुई. पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह गढ़वा से ब्राउन शुगर लाकर पंड़वा और डालटनगंज के विभिन्न इलाकों में इसकी बिक्री करता था. बरामद सभी सामानों को जब्त करते हुए पुलिस आरोपी को थाना ले आई जहां उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया.

गिरफ्तार युवक की पहचान गढ़वा जिले के साईं मुहल्ला निवासी ईशहाक खान के के रूप में हुई है. इस कार्रवाई में डीएसपी राजीव रंजन, पंड़वा थाना प्रभारी अंचित कुमार, सहायक अवर निरीक्षक शंकर राम सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे.

पलामू पुलिस नशे के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने को लेकर गंभीर
नए साल के पहले दिन की गई यह कार्रवाई साफ तौर पर दर्शाती है कि पलामू पुलिस नशे के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने को लेकर गंभीर है. जंगल और ग्रामीण इलाकों को निशाना बनाकर किए जा रहे नशे के धंधे पर पुलिस की पैनी नजर है. लगातार हो रही ऐसी कार्रवाई से नशा कारोबारियों में भय का माहौल बन सकता है और युवाओं को इस जाल में फंसने से रोकने में भी मदद मिलेगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !