Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-02

Deoghar News: राज्यपाल संतोष गंगवार ने देवघर में बाबा बैद्यनाथ धाम में की पूजा-अर्चना, परिवार संग लिया आशीर्वाद

Deoghar: झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार शुक्रवार को देवघर पहुंचे। देवघर आगमन के उपरांत उन्होंने विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम में विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूजा से पूर्व मंदिर के तीर्थ पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उन्हें संकल्प दिलाया। इसके बाद राज्यपाल द्वारा द्वादश ज्योतिर्लिंग में जलाभिषेक कर विशेष पूजा संपन्न कराई गई।

पूजा-अर्चना के पश्चात मंदिर परिसर में उपस्थित पुलिस अधीक्षक सौरभ, उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा तथा अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार ने राज्यपाल संतोष गंगवार को स्मृति चिन्ह भेंट किया एवं बाबा बैद्यनाथ का प्रसाद प्रदान किया।



इस अवसर पर राज्यपाल के साथ उनके परिजन भी मौजूद थे। बता दें कि हाल ही में राज्यपाल के पुत्र का विवाह संपन्न हुआ है। विवाह के पश्चात भगवान बैद्यनाथ के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने और आशीर्वाद लेने के उद्देश्य से वे देवघर पहुंचे थे। पूरे कार्यक्रम के दौरान उनके परिजन साथ रहे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !